केशव वाटिका में श्रद्धालु ले सकेंगे स्विट्जरलैण्ड का आनंद
आरके धनगर
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित केशव वाटिका का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए साढ़े नौ करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया है। केशव वाटिका में श्रद्धालुओं को स्विट्जरलैंड का अनुभव होगा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशव वाटिका का सौंदर्यकरण किया जायेगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसके कायाकल्प की योजना तैयार कर ली है।
इसके लिए पहले ढाई करोड़ का प्रस्ताव ता जिसे बढ़ाकर साढ़े नौ करोड़ रुपये कर दिया है। इस वाटिका में म्यूजिकल फाउण्टेन, घूमने के लिए पाथ वे जैसी कई सुविधाएं भी होंगी। इसमें लगे म्यूजिकल फाउंटेन स्विट्जरलैंड में लगे म्यूजिकल फाउंटेन की तर्ज पर होंगे। खास बात है कि 24 साल से इसमें प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार था जो अब पूरा हुआ और अब ये और अनोखा भी होगा। गौरतलब हो कि श्रीकृष्ण जन्मस्थलि स्थित केशव वाटिका करीब साढ़े तीन एकड़ में हैं। यहां श्रद्धालु आराम कर सकते थे। हालांकि शाही मस्जिद ईदगाह के कारण 24 साल इसमें श्रद्धालु प्रवेश नहीं कर पाए। अब पारित प्रस्ताव के अनुसार केशव वाटिका का सुंदरीकरण द्वापर युग की तरह किया जाएगा। म्यूजिकल फाउण्टेन पर करीब साढ़े चार करोड़ खर्च होंगे। रेलिंग पत्थर की लगाई जाएंगी और घूमने के लिए पाथ वे बनेगा। बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी और शौचालय भी बनेंगे। वाटिका में श्रद्धालु आराम कर सकेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।