राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जिल के ग्रामसभा गडेरी पूरे चंद्रमणि मिश्र का पुरवा में बीते 22 अप्रैल से शुरू श्रीराम कथा के समापन अवसर पर श्रीराम कथा प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीराम कथा से पूर्व ग्रामसभा में कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किये महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनीं। कलश यात्रा क्षेत्र की परिक्रमा कर कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। आचार्य पूज्य व्यास पंडित मधुवन महाराज ने पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया था।
कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किये महिलाओं ने कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण किया। राम कथा आचार्य पूज्य मधुवन जी महाराज ने बताया कि श्रीराम कथा 22 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल मंगलवार तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। 1 मई 2024 को कथा उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कथा व्यास आचार्य मधुवन जी महाराज ने बताया कि श्रीराम कथा के मुख्य यजमान श्रीमती शिव कुमारी मिश्रा एवं द्वारिका प्रसाद मिश्रा के ऊपर ईश्वर की असीम अनुकम्पा से क्षेत्र धन्य हो गया है। नियमित 9 दिन की इस प्रभु श्रीराम कथा में कृष्णानंद मिश्रा, अजय मिश्रा, आयुष मिश्रा, आशीष मिश्रा के साथ क्षेत्र के लोगों एवं गांववासियों का विशेष योगदान रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।