भक्तों ने यमुना जी को ओढ़ाई 400 मीटर की लाल चुनरी

भक्तों ने यमुना जी को ओढ़ाई 400 मीटर की लाल चुनरी

आरके धनगर
मथुरा। कड़ाके की ठण्ड में निकले सूर्य भगवान की कृपा से यमुना तट बंगाली घाट से गिरिराज सेवा समिति की चुनरी मनोरथ शोभायात्रा शहनाई की मधुर धुनों के बीच शरू हुई। सिर पर लाल चुनरी ओढे महिलाएं कृष्ण भक्ति में लीन यमुना जी के भजनों पर थिरकती हुई पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर पहुंची, जहाँ विश्राम घाट के जगमोहन में भक्ति से ओत प्रोत होकर नृत्य करने लगीं। बंगाली घाट से विश्राम घाट तक का मार्ग फूलों की पंखुड़ियों से अट गया।

जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। विश्राम घाट पर पंडित माखन लाल चतुर्वेदी ने सात ब्राह्मणों के साथ यमुनाष्टक के मंत्रोच्चारण के मध्य भव्य दिव्य यमुना पूजन करा पंचामृत स्नान कराया उसके बाद सजी हुई नावों में विराजे भक्तों ने यमुना जी को 400 मीटर लाल कढ़ाई की चुनरी पहनाई। इससे पूर्व गिरिराज जी और श्याम सुंदर श्री यमुना महारानी को पोशाक धारण करा पूजन किया गया। यमुना महारानी के चुनरी मनोरथ में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक व्यापारी नेता मुरारी अग्रवाल ने पंचामृत स्नान कराया और चुनरी को कंधे पर रखकर विश्राम घाट तक लेकर गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent