Homeरायबरेलीदेवेश कम्प्यूटर्स व प्रशिक्षण संस्थान का हुआ उद्घाटन

देवेश कम्प्यूटर्स व प्रशिक्षण संस्थान का हुआ उद्घाटन

देवेश कम्प्यूटर्स व प्रशिक्षण संस्थान का हुआ उद्घाटन
तेजस टूडे ब्यूरो
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय कस्बे के वर्मा मार्केट में मंगलवार को देवेश कंप्यूटर्स व प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन हुआ जिससे छात्र छात्राओं सहित क्षेत्र की जनता को भी अब ऑनलाइन कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बताते चलें कि मंगलवार को बछरावां रोड स्थित वर्मा मार्केट (तहसील गेट सामने) में देवेश कंप्यूटर्स व प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन हुआ। प्रोपराइटर अवधेश मौर्य ने अपनी मां सुंदरी देवी से फीता कटवाकर दुकान का उद्घाटन किया। वहीं प्रोपराइटर अवधेश मौर्य ने बताया कि इस दुकान में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, छात्रवृति फार्म, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ऑनलाइन प्राथमिकी सहित सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म सहित ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्य किए जायेंगे। वहीं यहां पर प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इस अवसर पर अवधेश मौर्य, प्रधान विनोद धोबी, अखिलेश मौर्य, उमाशंकर मौर्य, राकेश मौर्य, आदर्श मौर्य, अनुज, राम नरेश मौर्य, राम निवास मौर्य, राम प्रकाश, देवेश नयन मौर्य, ऋषभ मौर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read