HomeChitrakootदुरूस्त रखें गौशालाओं का सफाई व्यवस्था: एसडीएम

दुरूस्त रखें गौशालाओं का सफाई व्यवस्था: एसडीएम

दुरूस्त रखें गौशालाओं का सफाई व्यवस्था: एसडीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। मऊ उपजिलाधिकारी राकेश पाठक ने गौशाला संचालन को लेकर खण्ड विकास अधिकारी रामजी मिश्रा के साथ बैठक की जिसमें सभी प्रधानों और सचिवों को व्यवस्थित तरीके से करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में गौशाला संचालन के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंश को पानी से बचाने की व्यवस्था रखी जाए। नियमित रूप से गौशालाओं की सफाई की जाय जिससे गोबर और कीचड के कारण मवेशी परेशान न हों। कमजोर और बीमार गौवंश के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। किसी भी हालत में अन्ना गौवंश सड़कों में नहीं घूमने चाहिए। गौवंश की देख—रेख के लिए नियमित रूप से चरवाहे गौशाला में मौजूद रहें। साथ ही गौशाला में संरक्षित गौवंश की संख्या नियमित रूप से रजिस्टर में अंकित की जाए। साथ ही नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह गौशालाओं का निरीक्षण करके सूचना उपलब्ध कराई जाए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सचिव और प्रधान गौशालाओं में गौवंश के संरक्षण के लिए जिम्मेदार हैं। नगर पंचायत के प्रभारी रवि कुमार को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में भी गौशाला का संचालन सही तरीके से किया जाय जिससे मुख्य मार्गों पर मवेशी न टहलते नजर आएं। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दूध निकालने के बाद कुछ लोग गौवंश को अन्ना छोड देते हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही ऐसे मवेशी किसानों की फसल भी नष्ट करते हैं। ऐसे पशुपालकों को चेतावनी दी जाए। इसके बाद भी गौवंश को छोड़ने वाले पालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read