बघमरा में लगाया गया दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर
460 पशुओं की किया गया नि:शुल्क जांच एवं उपचार

तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद के ब्लॉक कुंभी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ा जवाहर के ग्राम बघमरा में दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर लगा। मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि सूरजवली ने गौ पूजन किया। इस दौरान वहां उपस्थित डॉ अंकुर वर्मा द्वारा केसीसी एवं बीमा के बारे जानकारी दी गई। डॉ बाजपेई द्वारा पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जैसे खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू एवं थनैला के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही बीमारी से बचाव के बारे में बताया गया। पशुओं में किलनी से बचाव के बारे में बताया गया।
डा. अमित कात्यान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गोला ने लंबी बीमारी के बारे में बिस्तरत जानकारी दिया। साथ ही पशुओं के रख रखाव के बारे में जानकारी देते हुये पशुओं को पेट के कीड़ों की दवा समय—समय पर देने की जानकारी दी गई। इस दौरान 71 पशुपालकों के 460 गाय भैंस एवं बकरियों का उपचार गर्भ परीक्षण एवं कृमिनाश दवा पान बधियाकरण कृत्रिम गर्भधान किया गया।
शिविर में प्रमोद वर्मा पशुधन प्रसार अधिकारी, मनोज राणा पशु औषधि, प्रतीक पशु मित्र, अभिषेक वर्मा, दीपक मिश्रा, राहुल तिवारी, आदर्श कुमार, रोहित कुमार, संतोष वर्मा सहित तमाम पशु पालक उपस्थित रहे।







