पल्स पोलियो सुपरवाइजर की हुई मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर

पल्स पोलियो सुपरवाइजर की हुई मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई से जुड़े पल्स पोलियो अभियान में सुपरवाइजर की भूमिका निभाने वाले अशोक श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं सीएचसी मवई के स्वास्थ्यकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
बता दें कि विकास खण्ड मवई के ग्राम लखनीपुर के अशोक श्रीवास्तव का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वे पल्स पोलियो अभियान में सी एच सी मवई में सुपरवाइजर थे। इसके पहले वे मवई ब्लाक के पीआरडी कमांडर भी रह चुके थे। अशोक श्रीवास्तव के निधन पर क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है। वहीं मवई सीएचसी के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ पीके गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में सुपरवाइजर के रूप में कार्य करने वाले अशोक श्रीवास्तव का निधन उनके घर पर ही हो गया है। वह सीएचसी पर पोलियो अभियान में अपनी सहभागिता निभाते थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent