रोहनिया भास्करा तालाब में उतराया मिला शव

रोहनिया भास्करा तालाब में उतराया मिला शव

जितेन्द्र सिंह चौधरी
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के केसरीपुर स्थित भास्करा तालाब में गुरूवार की सुबह केसरीपुर निवासी अशोक कुमार नामक 35 वर्षीय युवक का शव तालाब में उतराया मिला जिसकी सूचना पाकर रोहनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त शव को तालाब से बाहर निकलवा करशिनाख्त कराया। शिनाख्त मृतक के भाई राम लखन ने अशोक कुमार के रूप में किया जिन्होंने बताया कि मृतक का विगत कुछ दिन पहले से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था।

dead body found in rohaniya bhaskara pond

बीते 2 नवंबर को घर से निकल कर कहीं गायब हो गए थे। परिवार वालों ने काफी खोजबीन किया जब अशोक का कहीं पता नहीं चला तो रोहनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था। मृतक को दो लड़का अमन 8 वर्ष, क्रिश 10 वर्ष और एक 5 वर्ष की सुंदरी नामक लड़की है। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा पत्नी पूनम की रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृत अशोक राजगीर मिस्त्री का काम करता था। रोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent