लखनऊ में दलित महिला से गैंगरेप, घर से दवा लेने निकली थी

लखनऊ में दलित महिला से गैंगरेप, घर से दवा लेने निकली थी

7 लोगों ने पकड़कर किया सामूहिक दुष्कर्म

शुभम जायसवाल
लखनऊ। लखनऊ में दलित महिला से 7 लोगों ने गैंगरेप किया है। महिला अपने घर से पास के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर अपने लिए दवा लेने जा रही थी। दोपहर में सुनसान जगह पर 7 लोगों ने उसे पकड़ा। जबरन बाग में ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। जांच जारी है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रात में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। सभी आरोप फरार हैं। उनके परिजनों और दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ की है।

सुशांत गोल्फ सिटी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जा रही थी महिला
शिकायत के अनुसार गोसाईंगंज इलाके में रहने वाली महिला मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने सुशांत गोल्फ सिटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। महिला खुर्दही बाजार के पास पहुंची थी कि वहां कटर बक्सा निवासी अनवर सहित उसके 6 साथियों ने महिला को पकड़ लिया। जबरन उसे बाग में ले गये जहां सामूहिक दुष्कर्म किये। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करते हुये मोबाइल भी छीन लिया गया। इसके बाद धमकी देते हुए सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। महिला घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बताई। इसके बाद महिला और परिजन थाने पहुंचे और अनवर सहित 7 आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराये।

3 बच्चों की मां है पीड़िता, पति आटो चालक
मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि पीड़िता की उम्र 30 साल है और उसकी शादी हो चुकी है। पति शहर में आॅटो चलाता है। महिला के 3 बच्चे भी हैं। देर रात महिला की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। जिस लोकेशन पर दुष्कर्म की बात कही जा रही है, वह पब्लिक प्लेस है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है। पुलिस बुधवार सुबह महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस बाबत पूछे जाने पर एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि पीड़िता अभी सदमे में हैं। उनसे अधिक बात नहीं हो सकी है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही। आरोपियों के परिजनों और करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent