डकैतों ने गोरखपुर के सीओ समेत 3 घरों में बोला धावा

डकैतों ने गोरखपुर के सीओ समेत 3 घरों में बोला धावा

एक में प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी को मारी गोली
सीओ के घर से 2 लाख नगदी व पिस्टल की मैग्जीन भी साथ ले गये चोर
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। पूराकलंदर थाना के मानापुर व उसके मजरे में डकैतों ने एक रात में 3 घरों को निशाना बनाया है। जिन घरों को निशाना बताया, उनमें एक गोरखपुर में तैनात पुलिस के सीओ रामसेन सिंह का घर भी है। करीब 2 लाख रुपये तथा पिस्टल की मैग्जीन उनके अलमारी से उठा ले गए। इसी ग्राम पंचायत के खरगपुर में विरोध करने पर बदमाशों ने गृह स्वामी संतोष वर्मा को भी गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीसरा निशाना मानापुर के ही आजाद सिंह का घर बना। इनके घर से कुछ नहीं ले जा सके। पुलिस इसे चोरी बताते हुए अन्य दो घटनाओं से इंकार कर रही है। वहीं चोरी की गंभीरता इसी से समझिए कि एसएसपी राजकरन नय्यर, एसपी सिटी मधुबन सिंह माैके पर पहुंचे। गामीणों ने बदमाशों की संख्या पांच से अधिक बतायी है।
मानापुर के मजरे खरकपुर निवासी घायल 37 वर्षीय संतोष वर्मा ने बताया कि रात करीब सवा 3 बजे कुछ बदमाश छत के दरवाजे को तोड़ रहे थे। आवाज सुनकर जब छत की तरफ पहुंचा तो बदमाश नीचे कूदकर भागने लगे जिनको पकड़ने के लिए नीचे आकर मुख्य दरवाजे से दौडा़ तो एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली बाएं पैर के जंघे पर लगी और अंदर फंस गई है।
ग्राम प्रधान देवानंद सिंह ने बताया कि उनके भाई रामसेन सिंह पुलिस उपाधीक्षक के पद पर गोरखपुर में तैनात हैं। परिवार के साथ वहीं रहते हैं। गांव के बाहर खेत में मकान बनवाया है। उसमें भांजे विशाल सिंह व एक नौकर रहते हैं। रात में करीब दो बजे कुछ बदमाश सुरक्षा के लिए लगी झटका मशीन के तार को काटकर छत के रास्ते घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखें करीब 2 लाख रुपये तथा पिस्टल की मैग्जीन साथ लेते गए। उसी बीच खटखटाहट की आवाज सुनकर विशाल की आंख खुली। फोन से पुलिस को सूचित करने के साथ उनको पकडने का प्रयास किया, वे भाग निकले। उन्हाेंने बताया कि इससे पहले गांव के ही आजाद सिंह के घर में भी बदमाश घुसे।
प्रधान ने बताया कि सुबह एसएसपी, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर आकर घटनाक्रम की जानकारी किये। थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि घायल संतोष वर्मा के चाचा हरिशंकर वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ रामसेन सिंह और आजाद सिंह के यहां के घटना की जानकारी उनको नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent