साइबर सेल ने वापस करवाए 65 हजार रुपए
साइबर सेल ने वापस करवाए 65 हजार रुपए
बुजुर्ग और युवक से हुई थी जालसाजी
अजय जायसवाल
गोरखपुर। साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए दो व्यक्तियों का कुल 64 हजार 998 रुपए वापस कराए। डूबा धन लौटने पर दोनों ने साइबर सेल टीम को धन्यवाद दिया। टीम के अनुसार एक से केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर, तो दूसरे से फोन-पे से पैसा जमा कराने के नाम पर जालसाजी हुई थी।
गोरखनाथ के हुमायूपुर निवासी इस्लाम (55) ने अपने इलाज के लिए खाते में बेटे से 54 हजार 998 रुपए मंगाए थे। तीन दिन पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि आपके खाते का केवाईसी अपडेट कराना है। यह कहकर एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी आदि की जानकारी ले ली। इसके बाद उनके खाते से 54 हजार 998 रुपए निकल गए। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की थी।
हरपुर बुदहट के गनौरी निवासी अमन गुप्ता के पास चार दिन पहले एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर इनाम जीतने की बात कह कर उसने एक लिंक भेजा। उसने कहा कि इस पर क्लिक कर अपने खाते में इनाम के 10 हजार जमा कर लीजिए। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, वैसे ही खाते से पैसे उड़ गए। साइबर सेल ने दोनों के पूरे पैसे उनके खाते में वापस करा दिया। इसके पहले भी साइबर सेल ने एक महीने पहले 20 लोगों का लाखों रुपए वापस कराया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।