गोपाष्टमी पर्व पर अस्थायी गौशाला में किया गया गौ पूजन

गोपाष्टमी पर्व पर अस्थायी गौशाला में किया गया गौ पूजन

आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के पदाधिकारी द्वारा गौ पूजन का कार्यक्रम नगर की अस्थाई गौशाला में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडे एवं गौ भक्तों ने गौ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और गौ वंशों को गुड़ एवम हरा चारा व फलाहार कराया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडे ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का एक बहुत बड़ा पवित्र स्थान है गौ माता में तेतीश कोटि देवी देवताओं का वास होता है। अतः समस्त भारतीयों को गौ हित में हरसंभव कार्य करना चाहिए गौमाता की सेवा करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि भारत सरकार को अतिशीघ्र गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए जिससे कि समूचे भारत में गौ हत्या पूर्ण रूप बंद हो समय समय पर हमारे देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौ हित में अनेकों योजनाओ को लागू किया गया है तथा गौ पूजन भी करते हैं। इस अवसर पर भाजपा नगर रूपेश शुक्ला, बृजक्षेत्र संयोजक सुशील पोनियां, डा. गौतम सिंह नौहवार, भवानी सिंह दारोगाजी, गौमाता महासंघ नगर अध्यक्ष नरेन्द्र चक, अतर सिंह राजोरिया, नवीन कुमार, विष्णु वर्मा, मनोज चक, भाषेंद्र कुमार, आशीष कुमार, विवेक गुप्ता, राजा, देवांशू प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA