परामर्श केंद्र व महिला हेल्प डेस्क ने 41 दम्पत्तियों में कराया समझौता
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क के सहयोग से रविवार को 41 विवादित दंपतियों के बीच समझौता कराया गया है।
परामर्श केंद्र में जनपद के विभिन्न थानों से आए मामलों में परिवार परामर्श केंद्र से सत्रह, महिला थाना से 7, औरास और हसनगंज थाने से 3-3, सोहरामऊ, बारासगवर, बांगरमऊ और अचलगंज थाने से 2-2 तथा सदर कोतवाली, आसीवन और सफीपुर थाने से एक-एक जोड़ों के विवाद सुलझाकर विदाई कराई गई। कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी शिल्पी श्रीवास्तव, सलाहकारों में डॉ. अवसार अली, डॉ. सगीर अहमद, अबरार हुसैन, संजय चौरसिया, डॉ. एस.के. पांडेय, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, डॉ. शशिरंजन अग्निहोत्री और सबीहा उमर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम में परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह और महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने सक्रिय भागीदारी की। काउंसलिंग के माध्यम से सभी विवादित जोड़ों ने बिना विवाद साथ रहने का वादा किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









