सभासद पूनम ने नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज की बुलंद
पूरे 5 वर्षों से पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की होनी चाहिये निष्पक्ष जांचः तिवारी
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। शहर के नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सभासद पूनम तिवारी ने हुंकार भर दी हैं। उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका इन दिनों अपनी भ्रष्टाचार की हदों को पूरी तरह से पार कर चुका हैं। पूरे 5 वर्षों से रायबरेली शहर वासियों ने भ्रष्टाचार का दंश झेला हैं।
सभासद पूनम तिवारी ने बताया कि बिना कार्य करवाये ही भुगतान करवा लिया गया। बिना टेंडर के ही वार्डों में निर्माण कार्य अनर्गल तरीके से करवाए जाते हैं। पूनम तिवारी ने कहा कि 5 वर्षों में नगर पालिका में जो भी निर्माण कार्य करवाए गए हैं, उन सभी कार्यों के आय-व्यय का व्यौरा नहीं दिया जा रहा हैं। साथ ही करोना काल में सफाईकर्मी संबंधी अन्य सामग्री की जिलाधिकारी देख रेख में निष्पक्ष पूरे मामले की जांच की जाए। कर्मचारियों को समय से भुगतान मिले, सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों के लिए जो निधि शासन के द्वारा स्वीकृत हैं उसे तुरंत कर्मचारियों को दिए जाने की मांग की है। सभासद पूनम तिवारी ने संपत्ति को ऊपर रहने वाले टैक्स को पुनः विचार करके पुराने टैक्स बहाली की मांग की है। उन्होंने स्थगित की गई बोर्ड बैठक को फिर से शुरू किए जाने की मांग की है। पूनम जिला योजना समिति की सदस्य भी हैं। उनके द्वारा इस तरह से नगर पालिका के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जाना आने वाले चुनाव में एक नए समीकरण को बनाने का काम भी कर सकता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।