स्वच्छता अभियान एवं स्वयं सहायता समूह का योगदान चल रहा

स्वच्छता अभियान एवं स्वयं सहायता समूह का योगदान चल रहा

संजय कुमार
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग नगर निगम गोरखपुर में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्ले में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इससे एक तरफ जहां शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिल रही है। वहीं आमजन मानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण व अभिमुखीकरण हो रहा है। माह मार्च 2024 से प्रारंभ होकर अब तक यह कार्य शहर के कुल 30 मोहल्ले तक विस्तारित हो चुके हैं। इस कड़ी में आज दिनांक को जब परियोजना अधिकारी डूंडा व उनकी टीम ने जब इन मोहल्ले में जाकर उपरोक्त कार्य की हकीकत जानी चाहिए तो काफी उत्साहजनक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर के एक पहलू के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिला रिंकी देवी को उदाहरण के रूप में लिया जा सकता है।
आदर्श स्वयं सहायता समूह शाहपुर की महिला सदस्य रिंकी देवी पत्नी सिकंदर द्वारा शाहपुर के मीरपुर कालोनी में लगभग दो महसूस पूरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु नगर निगम द्वारा रिंकी देवी को 3 पहिया कूड़ा गाड़ी प्रदान किया गया है। इस कार्य में रिंकी देवी के परिवार के अनुसार सदस्य भी की भरपूर सहायता करते हैं। उनके द्वारा मोहल्ले के लगभग 150 घरों से प्रतिदिन कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है, वह प्रतिमा प्रति घर 100 की दर से यूजर चार्ज भी इकट्ठा किया जा रहा है और इस नगर निगम के खाता में जमा किया जा रहा है। आरंभ में कुछ घरों में कूड़ा देने व यूजर चार्ज देने में को विरोध का सामान अभी करना पड़ा किंतु रिंकी देवी ने अपने बात और व्यवहार से शहरी आजीविका केंद्र के स्टाफ को सफाई सुपरवाइजर की मदद से सभी को समझा पाने में सफलता प्राप्त की। आज मोहल्ले के सभी लोग रिंकी देवी को सुबह उनके पहुंचने और उनके हाथ गाड़ी पर स्वच्छता की सुनकर तत्काल पूरा घरों से निकलकर उनको देते हैं। रिंकी देवी से बात करने को यह स्पष्ट होता है कि रिंकी देवी अपने कर से काफी खुश है। पूर्ण मनोयोग से उसे सम्पादित कर रहे हैं। नगर निगम के स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प में अपना पूरा योगदान दे रही हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent