रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया संविधान दिवस

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया संविधान दिवस

मुख्य अतिथि संघमित्रा मौर्य ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिले में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम डी पॉल स्कूल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने फीता काटकर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरुकता अभियान की शुरुआत की।
मुख्य मंच पर संविधान की उद्देशिका के पाठ के बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बदायूँ सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने कहा कि हमारे आसपास के ही कई देश बिखर रहे हैं लेकिन भारत के संविधान की वजह से ही विविधताओं से भरा ये देश आज भी एकता के सूत्र में बंधा हुआ है और हर दिन सफलता के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

विशिष्ट अतिथि सीडीओ केशव कुमार ने कहा कि संविधान को लेकर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी ज्ञान का खजाना है। इसमें दुर्लभ तस्वीरें हैं और बेहद जरूरी जानकारियां हैं। इसीलिए हम सभी को चाहिए कि इन जानकारियों को संजोकर रखें। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार ने कहा कि संविधान दिवस पर आयोजित ये कार्यक्रम युवाओं खासकर स्कूली छात्र छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक है। कार्यक्रम आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि पहले दिन लोगों की प्रतिक्रिया बेहद सराहनीय रही। चित्र प्रदर्शनी 27 नवंबर तक लगी है। ऐसे में जिले के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस जागरुकता अभियान का लाभ ले सकते हैं।

कार्यक्रम स्थल पर प्रश्नोत्तरी, नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार भी दिए गए। इससे पहले श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज सहित 6 विद्यालयों ने संविधान दिवस जागरुकता रैली भी निकाली। बदायूं की मशहूर तालिब हुसैन कव्वाल एंड पार्टी ने अपने गायन से लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent