किसानों के हक के लिए कांग्रेस ने सड़क से लेकर संसद तक उठायेगी आवाज

किसानों के हक के लिए कांग्रेस ने सड़क से लेकर संसद तक उठायेगी आवाज

आरके धनगर
मथुरा। यमुना खादर में विकास के नाम पर किसानों को उनकी उपजाऊ कृषि भूमि से विस्थापित करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किसानों की आवाज बनने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। वृंदावन के कालीदह स्थित निषाद वाटिका में सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन किसानों के बीच कांग्रेस पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है। किसानों के हित में राहुल और सोनिया गांधी भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

सरकार ने किसानों की खड़ी फसल को बिना किसी नोटिस के रौंदकर अपना तानाषाही रवैया अपनाया है। महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि 1965 से काबिज किसानों को विस्थापित कर अब उन्हें दूसरी जमीन पर जाने का कहा जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है। सरकार किसानों को मुआवजा दे और उनके साथ बर्बरता करने के साथ ही लगाए गए झूठे मुकदमे वापस ले। कांग्रेस आलाकमान किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है।

यदि जरुरत पड़ी तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़क से लेकर संसद तक इस समस्या को उठाएंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, राहुल षुक्ला, गिर्राज सिंह छौंकर, शिवा गौतम, दीपक पाराषर, घनष्याम चौधरी, अमर सिंह निषाद, बिरजो निषाद, बादाम सिंह, षोभाराम निषाद, केशवदेव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent