Homeनोएडाशारदा हॉस्पिटल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने मल्टी स्पेशलिस्ट हेल्थ कैम्प का...

शारदा हॉस्पिटल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने मल्टी स्पेशलिस्ट हेल्थ कैम्प का किया आयोजन

शारदा हॉस्पिटल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने मल्टी स्पेशलिस्ट हेल्थ कैम्प का किया आयोजन

ग्रेटर नोएडा। शारदा हॉस्पिटल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने 26 जुलाई 2024 को ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण मल्टी स्पेशलिस्ट हेल्थ कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह शिविर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के फैमिलीएडॉप्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया। इस अभियान की अगुवाई शारदा अस्पताल के शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों ने की जिनमें मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. प्रोफेसर निरुपमा गुप्ता, असिस्टेंट डीन डॉ. पूजा रस्तोगी, शारदा हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट, डॉ. राममूर्ति शर्मा और कम्युनिटी मेडिसिन की प्रोफेसर और विभाग अध्यक्ष, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. हर्ष महाजन, प्रोफेसर एवंसामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर, डॉ. अमित सिंह पवैया शामिल थे। इनके अलावा इस उपलक्ष पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. नेहात्यागी, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. अम्ब्रेन चौहान, डॉ. मेराज गोहर, डॉ. कबिता बरुआ, डॉ. अंजलि सेन, डॉ. आकांशा कालरा एवं सभी फैकल्टी उपस्थित रहे।
इस मल्टी-स्पेशलिस्ट हेल्थ कैंप में आसपास के क्षेत्रों के कई लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और उन्हें विभिन्न विशेषज्ञ द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं। लोगों ने इंटरनल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, स्त्री रोग, और नेत्र रोग विशेषज्ञों से स्वस्थ सम्बंधित सलाह प्राप्त की। इसके अलावा, कई ब्लड टेस्ट किए गए, जिनमें मधुमेह, हाई बीपी और एनीमिया के मामले सामने आए। कुछ युवाओं को स्वस्थ से जुड़ी खास सलाह भी दी गई। इस तरह, शिविर ने लोगों की कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जानने और ठीक करने में मदद की।
कम्युनिटी मेडिसिन की प्रोफेसर और विभाग अध्यक्ष, डॉ. शालिनी श्रीवास्तवने फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारे एमबीबीएस बैच के छात्रों ने लाडपुरा गांव के 500 परिवारों को गोद लिया है। इस पहल के तहत, हमने 1577 लोगों का रक्तचाप और मधुमेह परीक्षण किया, साथ ही 1514 लोगों का हीमोग्लोबिन स्तर जाँचा। यह कार्यक्रम ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में एक नया अध्याय लिख रहा है, जो हमारे छात्रो को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है।”
इस शिविर ने न केवल तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की, बल्कि लंबी अवधि के स्वास्थ्य लक्ष्यों को भी संबोधित किया। हॉस्पिटल के इस प्रयास ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read