परिवार नियोजन साधन अपनाने के लिये सीएमओ ने लोगों को किया जागरूक
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मातृ एवं शिशु मृत्यु-दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की एक अहम भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से जिले में प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में दंपति की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। परिवार नियोजन के हर मानक पर खरा उतरने के लिए लोगों के अंदर दूरगामी सोच होनी बहुत ही जरूरी है। इस मोके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन वर्ग के दंपति प्रेरित किया जाता है। पहले में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाएं होती हैं, दूसरे में नव-विवाहित दंपति और तीसरे वर्ग में योग्य दंपति को शामिल किया जाता है।
नवदंपति में पहले और दूसरे बच्चे तीन साल के अंतर व अन्य दंपति को स्वस्थ परिवार, खुशहाल के लिए छोटा परिवार के प्रति जागरूक व परिवार नियोजन साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी डा. संजय कुमार ने बताया कि इस दिवस पर महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इसका महत्व समझाया जाता है। स्वस्थ परिवार के लिए बच्चों में अंतर, दो बच्चों के बाद महिला व पुरुष का नसबंदी जैसे साधनों का प्रयोग कर स्वस्थ व खुशहाल परिवार बन सकते हैं। गर्भावस्था, प्रसव के समय व प्रसव के पश्चात स्वास्थ्य के लिए यह समय अधिक महत्त्वपूर्ण होती है। इस दौरान प्रसूता की देखभाल के साथ ही पौष्टिक आहार व साफ-सफाई पर भी ध्यान देने के लिए जागरूक किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरु किया गए इस कार्यक्रम में महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थाई साधनों को पूरी जानकारी दी जाती है। सीएचसी रानी कि सराय से 25 वर्षीय प्रियंका ने बताया कि मुझे एक बच्चा है, आशा दीदी के साथ यहाँ आई परिवार नियोजन के साधन को अपनायी, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। महिला डाक्टर द्वारा सारी जानकारी के साथ सुविधा भी दी गई। डाक्टर ने कहा कि अगर कोई दिक्कत हो फिर से संपर्क करें। 28 वर्षीय अनीता ने कहा कि मेरी दो बच्ची है। घर की स्थिति ठीक नहीं है। मैंने अपने पति से बात कर परिवार नियोजन की सुविधा अपनाने के लिए यहाँ आई हूं। अस्पताल से सारी सुविधाएं निःशुल्क मिली हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।