मुख्यमंत्री की ड्रीम योजना राम भरोसे, ईओ बोले— नहीं किसी खौफ
कान्हा गौशाला की खबर छपने पर भड़के ईओ
बोले— गांव की गौशालाओं की छापो तब माने पत्रकार हो
बोले— जाओ चाहे मुख्यमंत्री को ट्वीट करो या डीएम से करो शिकायत, सब देख लूंगा
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। कान्हा गौशाला में भूख और बीमारी से त्रस्त होकर मरने की कगार पर पहुंच रही गायें और गौशाला में फैली अन्य अव्यवस्थाओं के खबर प्रकाशित होने पर बौखलाये चैतू राम ईओ बोले— गांव की गौशालाओं के बारे में छापो ज़ब माने हो पत्रकार। चाहे मुख्यमंत्री को करो ट्वीट, डीएम से करो शिकायत, सब देख लूंगा।
——इनसेट—— अपने पर आयी तो ईओ ने गौशालाओं की खोली पोल, बोले— खबर छापो
उरई (जालौन)। कान्हा गौशाला की अव्यवस्थाओ की खबर छपने के बाद ईओ राम अंचल कुरील बुरी तरहबोखला गये और गांव की गौशालाओं की पोल खोलते हुए बोले कि वहां की खबर छापो तो माने पत्रकार।
——इनसेट—— रिपोस्टिंग एसआई को भी गौशाला की अव्यवस्थाओं को छिपाने में है महारत हासिल
उरई (जालौन)। कई साल पहले पालिका की मलाई खा चुके एसआई संदीप कुमार की रिपोस्टिंग की चर्चाये बहुत हैं लेकिन एसई को भी गौशाला की अव्यवस्थाओं को छिपाने की महारत हासिल है।
——इनसेट—— ईओ को नहीं है डीएम साहब का डर, अब कौन करेगा कार्यवाही?
उरई (जालौन)। भ्रष्टाचार के कारनामों में बदनाम ईओ चैतू राम को नहीं है डीएम साहब का डर। अब जिले मे कौन करेगा कार्यवाही?
——इनसेट—— डीएम साहब से बात करने पर पीए बोले— साहब मीटिंग में है
उरई (जालौन)। ज़ब इस मामले में जिलाधिकारी राजेश पांडेय को फोन लगाकर सम्पर्क किया गया तो उनके पीए बोले— साहब मीटिंग में हैं। अभी बात नहीं हो सकती है। बाद में करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।