धूमधाम से मनायी गयी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती
धूमधाम से मनायी गयी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती
गुड्डन जायसवाल
धाता, फतेहपुर। स्थानीय कस्बे में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी गयी जहां चन्दन सिंह ने एक विशेष बात समाज के सामने रखी और छत्रपति शिवाजी के वीरता और नेतृत्व की महिमा को साझा किया। इसके बाद सर्वसमाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चन्दन सिंह ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस उत्सव में बाइक रैली का आयोजन हुआ जहां लोगों ने उत्साह और भावना के साथ भाग लिया। रैली में शिवाजी वाहनी के प्रदेश मंत्री अनुपम सिंह अपने सदस्यों के साथ भाग लिए और समाजसेवी संगठन और दल के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अपना दल (यस) के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल, क्षितिजराज सिंह, अंकित सिंह, धीरेन्द्र सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष दीनबंधु पटेल, भाजपा युवा नेता नितिन सिंह पटेल, महिला मोर्चा जिला मंत्री रीतू पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, भानु प्रताप केसरवानी, विवेक सिंह, प्रभाष सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस उत्सव ने शिवाजी महाराज के वीरता और देशभक्ति को याद दिलाने के साथ समाज में जागरूकता और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।