छठ महापर्व: तमसा नदी घाट पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

छठ महापर्व: तमसा नदी घाट पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व रविवार की शाम का भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। इसी तरह सोमवार को सुबह का अर्घ्य देने के बाद अरुणोदय में सूर्य छठ व्रत का समापन किया जाएगा। पहला अर्घ्य देने के लिए शाम को तालाबों एवं नदी घाटों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान पारंपरिक लोक गीत गूंजते रहे श्रद्धालुओं ने अस्ताचल भगवान सूर्य को तालाब एवं नदी के किनारे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित किया गया। तालाबों एवं नदी घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अस्ताचल भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की। तालाब किनारे पूजा स्थल पर छठ पूजा के पारंपरिक लोक गीत गूंजते रहे। हिसुआ प्रखंड नगरपरिषद क्षेत्र के तालाबों में अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य गिया गया। हिसुआ के तमसा नदी, नरहट के झिकरूआ मंदिर समेत अन्य घाटों पर रंगीन रौशनी से नहाए हुए है। इसी तरह पुलिस प्रशासन की ओर से तालाबों पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं। हिसुआ के तमसा नदी घाट पर सम्राट अशोक कुशवाहा सेवा समिति द्वारा निःशुल्क जल सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था किया गया वहीं यूथ फोर नेशन द्वारा निःशुल्क चाय एवं सीलबंद पानी वितरण किया गया। हिसुआ पीएचसी द्वारा 0-05 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप नदी घाट पर हीं पिलाया गया। नगर परिषद हिसुआ द्वारा स्नान करने ,कपड़ा बदलने एवं यातायात सुविधा के साथ लाईट की व्यवस्था किया गया वहीं हिसुआ एवं नरहट थाना द्वारा व्यापक सुरक्षा का व्यवस्था किया गया। इसके पहले व्रतियों ने शुक्रवार की शाम भगवान सूर्य की अराधना की और खरना किया था। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। पर्व के चौथे और अंतिम दिन यानी सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं का व्रत पूरा हो जाएगा। इसके बाद व्रती अन्न और जल ग्रहण करेंगे। छठ लोक आस्था और प्रकृति पूजा के उत्कृष्ट महापर्व के रूप में पहचान बना चुका है। यह एक ऐसा प्रकृति पर्व है, जिसकी सारी परंपराएं कुदरत को बचाने बढ़ाने और उनके प्रति कृतज्ञता जताने का संदेश देती है। इस पर्व में सबसे पहले साफ-सफाई और पवित्रता पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। घरों से लेकर घाटों तक की सफाई होती है। सूर्य को जल और दूध अर्पण करने के अतिरिक्त ऐसी कोई भी चीज विसर्जित नहीं की जाती, जो नदियों में प्रदूषण बढ़ाए। यह दुनिया का इकलौता ऐसा पर्व है जिसमें न सिर्फ उगते हुए बल्कि डूबते सूर्य की भी अराधना की जाती है। छठ मैय्या की आराधना के लिए व्रत के बहुत कठोर नियम है। इस पर्व पर श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं। छठ के दूसरे दिन यानी खरना की शाम को व्रती पूजा कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। उसके बाद वह सीधे छठ के चौथे दिन यानी उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद ही अन्न जल ग्रहण करते हैं। इस व्रत में शुद्धता और पवित्रता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA