किसानों के साथ धोखाधड़ी अपराध मानते थे चौधरी साहबः घनश्याम दूबे | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
किसानों के साथ धोखाधड़ी अपराध मानते थे चौधरी साहबः घनश्याम दूबे | #TejasToday
जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज स्थित एक होटल में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दूबे की अध्यक्षता में लोकदल कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीजा चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती मनाई। इस मौके पर श्री दूबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। किसानों के उत्थान हेतु वे आजीवन संघर्ष करते रहे। वह गरीबों व बेसहारों के जीवन स्तर को उठाने के लिए हमेशा चिंतित रहे थे। किसानों के लिए किये गये उनके कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। श्री दुबे ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी को चौधरी चरण सिंह अपराध मानते थे। वह किसानों के साथ पारदर्शिता से कार्य करने में विश्वास करते थे। इस समय किसान आंदोलन के वक्त उनकी अभिव्यक्ति और प्रासंगिक हो जाती है। इसके पहले उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको नमन किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सगीर खान, कमलेश सरोज, निजाम खान, शैलेश दूबे, पंकज सिंह, जियालाल सरोज सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट