चन्द्रशेखर आजाद की मनायी गयी पुण्यतिथि
चन्द्रशेखर आजाद की मनायी गयी पुण्यतिथि
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। परतंत्र भारत की स्वाधीनता आंदोलन के महानायक जिन्हें दुश्मन अंग्रेज पकड़ ना सके उन महान क्रांतिकारी प्रखर राष्ट्रवादी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर आजाद हिन्द भगत संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करें। आजाद हिन्द भगत संगठन के कार्यकर्ताओं ने मूर्ति की साफ सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की। संगठन के नगर अध्यक्ष प्रभात हिन्दू ने कहा कि हम सभी को स्व आजाद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना अंग्रेजी हुकूमत की नीव हिला दी देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान हस्ते हस्ते दे दिया। संगठन का एक एक कार्यकर्ता स्व. आजाद को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्र सेवा में समर्पित है।
कोरोना जैसी महामारी में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन की परवाह ना करते हुए लोगो की हर संभव मदद की। संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से रात दिन सामाजिक कार्य में लगे रहते है। श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष सूरज हिंदू, मानिक हिंदू, सिद्धार्थ हिन्दू, शिव कुमार हिन्दू, प्रखर हिन्दू, आकाश हिन्दू, नीरज हिन्दू, विमल हिन्दू, सत्यम हिन्दू, रमाकांत हिन्दू, प्रतीक हिन्दू, दीपक हिन्दू, ऋषभ हिन्दू, विजय शंकर हिन्दू, अमन हिन्दू, अश्वनी हिन्दू आदि लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।