सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं 1 न्यूज पोर्टल
संत रामसुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयंती | #TejasToday
जौनपुर। नगर के मुरादगंज स्थित संत रामसुभीख प्रजापति धर्मशाला में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की 94वीं जयंती मनायी गयी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाससपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रजापति ने कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति हमेशा कुम्हार जाति के उन लोगों का घोर विरोध किया करते थे जो कुम्हार जाति के होकर अन्य जाति का शीर्षक अपने नाम के साथ प्रयोग करते थे। ये सभी जाति व धर्म का सम्मान करते थे। विशिष्ट अतिथि मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि सन् 1964 में ये प्रजापति शीर्षक सुधारने में क्रांतिकारी नेता हुआ करते थे। इनको लोग मोकादम जी कहते थे। उन्होंने कहा था कि 21वीं शताब्दी सन् 2021 के बाद सम्पूर्ण भारत में कुम्हार क्रांति आयेगी।
बैंक आफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गयी विदाई | #TejasToday