सीडीओ ने अस्थायी गौशाला का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण में खुली गौशाला की व्यवस्थाओं की पोल
रूपा गोयल
बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने शुक्रवार को अस्थाई गौशाला भूरेडी, विकासखंड बड़ोखर खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दो केयरटेकर उपस्थित मिले। गौशाला में गोबर उठाने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर भूसे का स्टाक नहीं पाया गया। केवल दो ट्राली पुआल पाया गया जो पशुओं को खिलाया जा रहा था।
गौशाला में पुआल स्टाक में रखने की भी व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन पुआल की ट्राली आकर के पुआल उतारती हैद्। सप्ताह पूर्व तक मूंगफली का भूसा मिल जाता था किंतु अब मूंगफली का भूसा भी नहीं पाया गया। पशुओं के पीने के लिए समरसेबल नया स्थापित किया गया है। पानी की टंकी साफ पाई गई। एक स्थाई ट्रेन सेट बनाया गया है जिसकी लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई 28 मीटर है। इसके अतिरिक्त 100 फीट लंबा 14 फीट चौड़ा अस्थाई सैड भी पन्नी से बनाया गया हैद्य गौशाला में तार की फेंसिंग है।
इस गौशाला में 370 गोवंश संरक्षित हैं जिसमें से 271 पशुओं का टीकाकरण कराया गया है शेष का टीकाकरण कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तत्काल व्यवस्था कराएं। 3 पशु अस्वस्थ पाए गए जिन को इलाज के लिए अलग बड़ा बनाकर रखने के निर्देश दिए गए। गौशाला में गोवंश के बच्चों को संरक्षित करने के लिए अलग वाला नहीं बनाया गया है जिसकी आवश्यकता है। मौके पर कोई भी अभिलेख नहीं पाया गया है। प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा के तीन संयंत्र नए स्थापित किए गए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।