वीरांगना ऊदा देवी की याद में निकाला गया कैंडल मार्च
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नारी शक्ति वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस पर उत्तर प्रदेशीय पासी जागृति मण्डल एवं पारख महासंघ के संयुक्त तत्त्वाधान में ज़ेबरा पार्क से शांतिपूर्वक कैण्डल मार्च निकाला गया। कैण्डल मार्च का नेतृत्व पासी जागृति मण्डल के जिलाध्यक्ष अमरीश कुमार रावत व पारख महासंघ के जिलाध्यक्ष सुशील रावत ने किया। कैंडल मार्च सतरिख नाका स्थित अम्बेडकर पार्क मैं कैण्डल लगाने के बाद सभा में परिवर्तित हो गया।कार्यक्रम में उपस्थित सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने लोगों को सम्बोधित करते हुए नारी शक्ति वीरांगना ऊदा देवी की वीरगाथा का बखान करते हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने समाज को अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेने की बात कही। राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक को अपने कर्त्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर रहने का आवाहन किया। सभा को पासी जागृति मण्डल के जिलाध्यक्ष अमरीश कुमार रावत व पारख महासंघ के जिलाध्यक्ष सुशील रावत सहित सुनील रावत, सुग्रीव रावत, दिनेश चन्द्र रावत निजी सचिव सांसद ने भी संबोधित किया। सभा में लक्ष्मी प्रसाद रावत, कुलदीप रावत, राम लखन रावत, जगदीश प्रसाद रावत, शिवकुमार रावत, संजीव रावत, लल्लन रावत, गणेश प्रसाद रावत, रामानंद रावत, अतुल रावत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












