पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान व गोल्डन कार्ड बनवाने के लिये शिविर आयोजित
मुकेश तिवारी
झांसी। आयुष्मान कार्ड-गोल्डन कार्ड बनाने की शासन की सर्वोच्य प्राथमिकता है। जिलाधिकारी द्वारा झॉसी में कैम्प लगाकर आपेक्षित प्रगति करने हेतु निर्देश दिये गये है। तत्कम में उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड – गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु कैम्प 6 से 9 दिसम्बर तक आयोजित किये जाएंगे।
जिला महिला चिकित्सालय मिनर्वा चौराहा झाँसी ओपीडी के सामने आयुष्मान कार्ड- गोल्डन कार्ड बनाने हेतु कैम्प में श्रीमती पल्लवी सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी (नोडल अधिकारी), शेखर अवस्थी 7275669733 (कर्मचारी) एवं लवली 8787086845 (आरोग्य मित्र) की डयूटी लगायी गई है।
जिला पुरूष चिकित्सालय, मिनर्वा चौराहा, झॉसी में कैम्प हेतु पल्लवी सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी (नोडल अधिकारी), भुवनेन्द्र दुबे, 9125978240 (कर्मचारी) एवं सौरभ पाठक 8115964002 (आरोग्य मित्र) की डयूटी लगायी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊरानीपुर में कैम्प में एसएन नागेश, श्रम प्रवर्तन अधिकारी (नोडल अधिकारी), श्रीमती सुनील परमार 6393086577 (कर्मचारी) एवं महीपाल 9621933664 (आरोग्य मित्र) की डयूटी लगायी गई है।
उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार कैम्प हेतु नामित सभी अधिकारी, कर्मचारी, संविदा कर्मचारी अनिवार्य रूप से सम्बन्धित स्थानों पर उपस्थित होकर निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।