श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जन्म- जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं: गर्ग महाराज

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जन्म- जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं: गर्ग महाराज

बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ रहा है जनसैलाब माधुरी आवास सोनावा रंजीतपुर चिलबिला में कथा के पांचवे दिन कथा व्यास श्री गर्ग जी महराज राजेश पांडेय ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए लोगों को प्रतिदिन कथा श्रवण करने के लिए प्रेरित किया गर्ग महराज ने बताया कि मात्र श्रीमद् भागवत कथा सुनने से जीवों का उद्धार हो जाता है कलयुग में भवसागर से पार होने के लिए श्रीमद् भागवत कथा सुनना ही मात्र एक सहारा है कथा व्यास ने कहा कि कथा सुनना और सुनाना दोनो ही मुक्तिदायनी है इन्होंने भक्तों को बताया कि जब जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ जाता है तो विष्णु भगवान अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं और पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त करते हैं द्वापर में भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया और अत्याचारियों से अपने भक्तों की रक्षा की कथा सुनने से रोग, शोक, पारिवारिक अशांति दूर हो जाता है और परिवार में आर्थिक समृद्धि और खुशहाली आती है कथा व्यास ने श्रोताओं को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, कालिया मर्दन और गोबर्धन पूजा को मार्मिक ढंग से सुनाया पूजा पंडाल में बैठे हुए श्रद्धालु भाव विभोर हो गए मनमोहक और आकर्षक झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही पूरा पूजा पण्डाल तालियों की गड़गड़ाहट और राधे—राधे के शब्दों से गुलजार हो गया पूरा परिवेश भक्तिमय हो गया संगीतमयी भजनों पर लोग नृत्य करते रहे शाम को आरती होने के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया दिन प्रतिदिन संगीतमयी कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है और लोग श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA