भाजपा प्रत्याशी के आवास पर बसपा नेता ने ली पार्टी की सदस्यता
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी जिला लखनऊ के सचिव/कैंट प्रभारी विपिन शर्मा अपने समर्थकों के साथ योगी-मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कैन्ट के भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक के आवास पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।
सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से सुशील शर्मा, अधिवक्ता पूर्व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सेण्ट्रल बार एसोसिएशन योगेश शर्मा, पवन शर्मा, सुनील त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, विनोद शर्मा, विनीत तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, विकास शुक्ला, तुषारकान्त शर्मा, जितेन्द्र कुमार रहे। विश्राम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बढ़ई महासभा (भारत) प्रमुख रूप से शामिल हुये।