Sunday, June 14, 2026
Homeहरदोईदो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में भाई की हुई मौत, बहन घायल

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में भाई की हुई मौत, बहन घायल

-

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में भाई की हुई मौत, बहन घायल

वैवाहिक कार्यक्रम से घर जाते समय हुआ हादसा
प्रदीप कुमार
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला मल्लावां मार्ग पर ग्राम गौसगंज में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में भाई की मौत हो गई जबकि एक बहन घायल हुई है जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया गया कि सुरेश चन्द्र निवासी तकिया मजरा पहुंटेरा थाना सुरसा अपने परिजन भतीजे पारुल व पत्नी व बेटी राखी के साथ गौसगंज को वैवाहिक कार्यक्रम में आए थे। रविवार को भतीजा पारुल व बेटी राखी घर वापस मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान संडीला मल्लावां मार्ग पर गौसगंज में डाकखाने के सामने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी।

स्थानीय नागरिकों की सूचना पर एंबुलेंस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया। घायल पारुल पुत्र पुत्तीलाल उम्र 18 वर्ष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल बालिका राखी पुत्री सुरेश चन्द्र 9 वर्ष को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर को रिफर कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है जिसकी कीमत जनहानि व पूरे परिवार को आर्थिक समस्या का संकट झेलना पड़ता है। इस संबंध में कासिमपुर कोतवाल ने बताया कि एक हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की मौत हुई है जबकि एक बालिका घायल है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

हैण्डबाल संघ हरदोई की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

हैण्डबाल संघ हरदोई की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न शीर्षेन्दु शील सर्वसम्मति से चुने गये अध्यक्ष तेजस टूडे सं. अमित त्रिवेदी/प्रत्यूष पाण्डेय हरदोई। जिला हैंडबॉल संघ की कार्यकारिणी विस्तार बैठक सम्पन्न...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाबा सुनासीर नाथ मन्दिर का किया भ्रमण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाबा सुनासीर नाथ मन्दिर का किया भ्रमण तेजस टूडे ब्यूरो अमित त्रिवेदी हरदोई। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने...

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित तेजस टूडे ब्यूरो अमित द्विवेदी/प्रत्यूष पाण्डेय हरदोई। डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर द्वारा आयोजित "शील सम्मान समारोह" के...

जन सुनवाई में प्राप्त हुईं 112 शिकायतें

जन सुनवाई में प्राप्त हुईं 112 शिकायतें तेजस टूडे ब्यूरो अमित त्रिवेदी हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular