कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पाइप पेयजल योजना अन्तर्गत किए जाने वाले गड्ढों को समयानुसार भरवाया जाए ताकि आमजन को उससे कोई परेशानी ना हो।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आहूत बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देेश दिए कि जिन परियोजनाओं में कार्य पूर्ण हो गया है उसकी सूची उपलब्ध कराएं तथा जो परियोजनाएं दिसंबर 2025 तक पूर्ण होनी है उसकी भी सूची अलग से उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि योजना अंतर्गत जनपद में 857 ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं। 1444 राजस्व ग्रामों में पाइप पेयजल योजना अंतर्गत शुद्ध व साफ जल पहुंचाए जाना है। जल जीवन मिशन की परियोजना लगभग 1860 करोड रुपए की है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्मित 29 परियोजनाएं बिजली से चलती हैं तथा 828 परियोजनाएं सोलर व जनरेटर से संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि पीएनसी इंफ्रा को ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट 10 वर्ष तक करना होगा।
उन्होंने बताया कि एनएबीएल से एक्रेडिटेड लैब की स्थापना जनपद स्तर पर जल जीवन मिशन ग्रामीण के कार्यालय में की गई है जहां पेयजल की शुद्धता की जांच की जाती है वहीं प्रत्येक ग्राम में पांच महिलाओं को जल की शुद्धता की जांच करने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है। उन्हें जांच हेतु एक एफटी किट(फील्ड टैस्ट किट) भी दी गई है। एक एफटी किट से 100 सैंपलों की जांच की जा सकती है। प्रत्येक माह 20 सैंपल की जांच की जानी है तथा एक एफटी किट लगभग 05 महीने चलती है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण नरेंद्र वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जल जीवन मिशन कार्यादायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






