डीएम व एसपी ने फेयर एक्सपोर्ट स्लॉटर यूनिट का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने फेयर एक्सपोर्ट स्लॉटर यूनिट का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेयर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड स्लॉटर यूनिट का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यूनिट के भीतर संचालित मांस प्रसंस्करण गतिविधियों का संपूर्ण जायजा लिया। पशु कल्याण नियमों, स्वच्छता व्यवस्था, फूड सेफ्टी मानकों और श्रमिकों को उपलब्ध सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। यूनिट में कार्यरत श्रमिकों से संवाद कर उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों को समझा गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि उन्हें चिकित्सा, विश्राम व सुरक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। निरीक्षण का विशेष फोकस फेयर एक्सपोर्ट यूनिट से निकलने वाले अपशिष्ट जल पर रहा। जल उपचार संयंत्र की कार्यप्रणाली की सूक्ष्मता से जांच की गई।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के उपरांत एजेंसी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यावरणीय नियमों एवं पशु कल्याण कानूनों का पूर्णतया पालन किया जाए। जल शुद्धता से जुड़ी रिपोर्टें नियमित रूप से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपलब्ध कराई जाएं और ईटीपी की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हुए निर्देश दिए कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें, प्रवेश-निकास की निगरानी कड़ी हो और सुरक्षा कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि सहित तकनीकी अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA