Breaking News: जिले में शीतलहर की छुट्टी को लेकर डीएम का आदेश जारी, 20 तक बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए पूरी खबर…
आगरा। शीत लहर और ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शीत लहर के कारण जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कक्षा 6 से 12 के विद्यालय 16 जनवरी से खुलेंगे। इन विद्यालयों का समय बदला गया है। कक्षा 6-12 तक के विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
जनवरी की शुरुआत से ही आगरा भीषण ठंड की चपेट में है। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कक्षा 5 तक के विद्यालयों का अवकाश 20 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लिहाजा कक्षा 5 तक के विद्यार्थी सीधे 23 जनवरी को ही स्कूल जाएंगे। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश मिलेगा। ये छात्र 16 जनवरी से स्कूल जाएंगे।
ठंड को देखते हुए आठवीं तक के स्कूल 16 तक रहेंगे बंद
बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। ऐसी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।
जिलाधिकारी ने भानूचंद्र गोस्वामी पहले से पांचवी तक के सभी स्कूलों का अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा। इसके बाद 12वीं तक की छात्रों को राहत देते हुए 16 जनवरी से कक्षा 6 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें जनवरी में सर्दी ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज हुआ और नए साल पर जनवरी माह में सर्द मौसम ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। बुधवार रात के 4.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के बाद बृहस्पतिवार रात को गत रात का रिकॉर्ड भी टूट गया।
न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रह गया। इससे पहले 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंचा था। रजाई के अंदर भी लोग सर्दी महसूस कर रहे थे। फुटपाथ पर रात गुजारने वालों ने अलाव का सहारा लिया तो घरों में ब्लोअर और रूम हीटर ने कमरे के तापमान को सामान्य करने में मदद की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।