Breaking News: कांग्रेस ने फैसल हसन को दिया धोखा, इस प्रत्याशी को सदर विधानसभा से दिया मौका

Breaking News: कांग्रेस ने फैसल हसन को दिया धोखा, इस प्रत्याशी को सदर विधानसभा से दिया मौका

जौनपुर। कांग्रेस ने जौनपुर सदर सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की जगह पार्टी हाईकमान ने पूर्व विधायक नदीम जावेद को फिर से मैदान में उतारा है। कांग्रेस 1991 से लेकर 2007 तक लगातार जनपद की सभी सीटें हार रही थी।

Jaunpur News : सदर विधानसभा से यह होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, नाम पर मोहर लगभग तय, टिकट का ऐलान बाकी

इसी बीच साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सदर विधानसभा सीट से नदीम जावेद को प्रत्याशी बनाया था। नदीम जावेद 50,863 वोट पाकर विधायक बने थे और कांग्रेस के 21 साल से हार के चले आ रहे सिलिसले को खत्म किया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा से गठबंधन में सदर सीट से नदीम जावेद को फिर से मैदान में उतारा था, लेकिन वो 78040 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। इस चुनाव में भाजपा ने गिरीश चंद्र यादव पर दांव लगाया था, जो जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे।
मुस्लिम मतदाता बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण के कारण गिरीश चंद्र यादव 90324 मिले और वह जीतकर सरकार में मंत्री भी बने। कांग्रेस ने इस बार चुनाव में पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज को अपना प्रत्याशी बनाया था।
सपा और बसपा के संभावित प्रत्याशी के नाम सामने आने पर पार्टी हाईकमान ने अपने फैसले पर पुनः मंथन किया और पूर्व विधायक नदीम जावेद को लगातार तीसरी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent