ब्रज लोकगीत उत्सव का हुआ समापन
ब्रज लोकगीत उत्सव का हुआ समापन
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। दो दिवसीय ब्रज लोक गीत उत्सव का अयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से डा0 अम्बेडकर बाल कल्याण एवं नारी प्रगति सेवा समिति द्वारा लखपेड़ा बाग मैरिज हाॅल में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि अरूण यादव ने कहा कि लोक कला के संवर्धन और संरक्षण में प्रस्तुत कार्यक्रम एक सराहनीय कदम है। विशिष्ट अतिथि बी0बी0 शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अपनी ब्रज लोक संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुये बताया कि ये लोकगीत ब्रज क्षेत्र के लोगों की जीवन-शैली, रंग-रूप, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रतिष्ठित करती हैं। लोक कलाकरों द्वारा भारतीय संगीत मण्डली और राजपूत संगीत पार्टी के द्वारा ब्रज लोक गीतों के अन्तर्गत संस्कार गीत, सोहर गीत, झूला गीत, होली गीत, लोक गाथा गीत, कृष्ण लीला, फूलों की होली, मयूर नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुति की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।