यूपी मॉडल से 2024 में पार हो सकती है नैया: ध्रुव चन्द जायसवाल

यूपी मॉडल से 2024 में पार हो सकती है नैया: ध्रुव चन्द जायसवाल

अजय जायसवाल
गोरखपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे एवं उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव तथा देश के सभी उप चुनाव के परिणाम से यह साबित हो गया है कि सभी चुनावों में गुजरात लाबी को शिकस्त मिल रही है। यकीन के साथ कहा जा सकता है कि गुजरात मॉडल से नहीं, बल्कि यूपी माॅडल से 2024 के लोकसभा चुनाव में नैया पार हो सकती है। गुजरात मॉडल से बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है। छोटे एवं मझोले व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। केन्द्र सरकार की ग़लत नीतियों के कारण केन्द्रीय कार्यालयों में सरकारी नौकरियों का अभाव होने से देश की हालात बिगड़ गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव जैसी स्थिति से कोसों दूर है। देश के कई राज्यों में गुजरात मॉडल की छुट्टी हो गई है। चाणक्य नीति अब कारगर नहीं हो पा रही है। कांग्रेस भारत मुक्त का नारा खोखला साबित हो गया है। बल्कि भाजपा दक्षिण भारत मुक्त हो गई है। ऐसा क्यों हो रहा है। सिर्फ यूपी में उसकी मनमानी नहीं चलती है। उक्त बातें अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में भाजपा संगठन के राष्ट्रीय नेताओं की सोच मोदी जी के सामने उनका गुणगान करने की आदत हो गई है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौन धारण कर लेते हैं। पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थक जो 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में सक्रियता की भूमिका निभाई थी, उन लोगों की बात भाजपा की राष्ट्रीय नेतृत्व सुनने को तैयार नहीं है। वर्तमान में ऐसे लोगों की टीम बनाई गई है जो जमीन से जुड़े हुए नेता नहीं है। भाजपा को चालन करने वाले शीर्ष नेतृत्व को गम्भीरतापूर्वक विचार करना चाहिए और यूपी मॉडल के नाम पर चुनाव लड़ेंगे तो 2024 के लोकसभा चुनाव में नैया पार हो सकती है।

श्री जायसवाल ने कहा कि जहां तक उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर ध्यान दिया जाए तो दिन-रात एक कर देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगन, मेनहत, परिश्रम के बदौलत सभी नगर निगम में भाजपा का कब्जा हो गया है। अब उत्तर प्रदेश में ट्रिपल इंजन वाली सरकार बन गई है। देश में योगी जी महाराज यह कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक प्रयोग भी किया है। आगे सफलता मिली तो भाजपा के एक मात्र नेता भारत को एक नई दिशा देने वाले नेता रहे अटल बिहारी वाजपेई हैं। उन्हीं की तरह पहचान बनाने में योगी जी महाराज देश को एक नई पहचान देने में भी सक्षम है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent