फिरोजाबाद में कम्बल वितरण का हुआ आयोजन, पाये लोगों के खिले चहरे
फिरोजाबाद में कम्बल वितरण का हुआ आयोजन, पाये लोगों के खिले चहरे
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। नगर के तिलक इंटर कालेज में आयोजित एक समारोह में गरीब, असहाय लोगों को मुफ्त कंबल वितरण का आयोजन हुआ। मुफ्त कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए। सर्दी से बचाने के लिए गरीब, असहाय सड़क किनारे रहने वाले एवं दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा एवं एसडीएम सदर मनोज कुमार ने किया।
इस दौरान अतिथियों ने कहा कि गरीबों की सेवा को नारायण की सेवा कहा है। सेवा ही परम धर्म है। सड़क पर रहने वाले गरीब असहाय लोगों की मदद बढ़ चढ़कर करनी चाहिए। सेवा से बड़ा जीवन में कोई कार्य नहीं। हम सब को जरुरत मंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षदों के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।