भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शीतला चौकियां धाम में टेका मत्था | #TejasToday
जौनपुर। नगर क्षेत्र स्थित मां शीतला चौकियां धाम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने मां शीतला चौकियां के चरणों में मत्था टेका। प्रदेश अध्यक्ष दिन में 1 बजे शीतला चौकियां धाम अपने काफिले के साथ पहुंचे। मां शीतला महारानी जी के दरबार में दर्शन पूजन मत्था टेकने के पश्चात अपने कार्यकर्ताओं से मिले।
करंजाकला के बी.आर.सी. प्रांगण में आयोजित हुआ प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम | #TejasToday