व्यापारी समाज की असली हितैषी है भाजपा: एमएलएसी
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जमानिया क्षेत्र के मिलन लॉन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के महासम्पर्क अभियान के तहत अयोजिय व्यापारी सम्मेलन में वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण विहारी राय, प्रमोद वर्मा, जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, अविनाश जायसवाल, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, अजय कुशवाहा, प्रदीप पाठक, हर्ष,विवेक, अमित नागवंशी समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि बीजेपी सरकार व्यापारियों के हित में लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में व्यापार को सुगम और सरल बनाने के लिए लगातार ठोस नीतियां लागू की है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी हुई है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मोदी सरकार में व्यापारियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए लगातार कदम उठाए गए। व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। वर्तमान में देश का मान सम्मान वैश्विक पटल पर स्थापित है और पूरी दुनिया देश का लोहा मान रही है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








