Tuesday, May 19, 2026
HomeJaunpurभाजपा सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को दे रहा धोखा: दिनेश...

भाजपा सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को दे रहा धोखा: दिनेश यादव

-

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा कादीपुर पौना में पूर्व ​कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी का आहृवान पत्रक लोगों में वितरित किया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राय ने पार्टी का आह्वान पत्र देकर बेरोजगारी, मजदूरी, किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही गरीबों, बेरोजगारों के सच्चे हितैषी हैं। सपा शासन काल में प्रदेश में तेजी से विकास हुआ। इस समय प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महंगाई से आम जनता परेशान है।
दिनेश यादव फौजी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में सभी को सम्मान मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी भाजपा की भय, भ्रम और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता मेवालाल यादव, अनिल यादव फौजी, ​सभासद विकास यादव, जनता यादव, अवधेश यादव, मूलचन्द गुप्ता, मनोज गौड़, ओमप्रकाश चौबे, धरमवीर यादव, विनोद यादव, राजेश यादव पुजारी, पिंटू यादव, प्रेमचंद यादव, रामदवर, रामबचन, काशी, रामअवध, कमलेश, लकी आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सममर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139 प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। प्रदेश में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शासन ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए सभी शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में चल रही जांच प्रक्रिया के क्रम कई शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही भी की गई है। विकासखण्ड सुइथाकला में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत तीन सहायक अध्यापकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांचोपरान्त 5 अप्रैल 019 को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। जिनमें प्राथमिक विद्यालय जमदरा में कार्यरत शिक्षक राजा राम सिंह पुत्र रंजीत सिंह व प्राथमिक विद्यालय बाल्मीकपुर में नियुक्त शिक्षक सदाबृज यादव पुत्र इन्द्र देव यादव तथा प्राथमिक विद्यालय पूरा असालतखां में तैनात नरसिंह यादव पुत्र शिव मूरत यादव शामिल है। उक्त तीनों शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में बतौर उर्दू शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में तीनों शिक्षकों की मुअल्लिम ए उर्दू तथा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभिलेखों में भिन्नता पायी गई थी, जिसके सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा उक्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन आरोपी शिक्षकों द्वारा कोई स्पष्टीकरण न दिए जाने के फलस्वरूप तीनो शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गयी। प्रकरण में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा 03 जुलाई को तीनों शिक्षकों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी राज नारायण पाठक ने प्रकरण के सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी। प्रकरण में पुलिस उक्त तीनों शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419, 420, 467, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने गावों व बाजार में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया। श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। कोविड 19 से बचाव व रोकथाम को लेकर चलाये गये इस अभियान के दौरान एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार रॉय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कुड़ियारी, गोड़िला, छभवां चक हकीमी गोड़िला बाजार ताखा बाजार सहित अन्य जगहों पर मास्क, सेनेटाइजर व साबून का वितरण किया। इस दौरान लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह देने के साथ आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया इस कार्यक्रम में सैकड़ों समेत बड़ी संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ मनोज सिंह ने स्वयंसेवकों को कोरोना योद्घा के रुप में संबोधित कर उत्साहबर्द्घन किया। अभियान में स्वयंसेवक अनूप जायसवाल, हेमंत यादव, राजकमल साहू, विवेक विश्वकर्मा, शिवा शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें। जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सममर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

पेंशनर्स, कर्मचारियों व शिक्षकों ने बीएन सिंह को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलितेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन...

Jaunpur News: अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अहिप के आयाम राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन नीट पेपर लीक का जताया गया विरोध: डा. वीरेन्द्र प्रताप उच्चस्तरीय जांच...

Jaunpur News: जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोह

जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोहतेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। उत्तर प्रदेश का एक अनमोल शहर "हमारा अपना जौनपुर"...

Jaunpur News: एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन

एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन प्रतिभागियों ने सीखीं आधुनिक ब्यूटी तकनीकेंतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित एक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular