बाढ़ की आड़ में घिनौनी राजनीति कर रही है भाजपा: मायावती

बाढ़ की आड़ में घिनौनी राजनीति कर रही है भाजपा: मायावती

लखनऊ (पीएमए)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बाढ़ की आड़ में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों पर बाधा पहुंचाने की घिनौनी राजनीति करने का आरोप लगाया है। मायावती ने सोमवार को कहा कि बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने की बजाय भाजपा जन आशीवार्द यात्रा का आयोजन कर रही है जबकि बसपा पर उल्टा आरोप लगा रही है कि उनकी पार्टी बाढ़ पीड़ितों की मदद न करके प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है। यह सर्वविदित है कि बसपा के लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार कोरोना काल में सरकारी उपेक्षा के शिकार लोगों की मदद की है। बसपा के लोगों ने बाढ़ पीड़ितों की भी मदद की है, इसमें उन्हे भाजपा की सलाह की जरूरत नही है।


मायावती ने कहा कि बसपा समेत अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाने की बजाय भाजपा सरकार को बाढ़ प्रभावितों की मदद के अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। केवल हवाई दौरा करने से बाढ़ पीड़तिों की समस्या हल होने वाली नहीं है बल्कि उन्हे समय से राहत सामग्री भी पहुंचानी चाहिए। बसपा प्रमुख ने सलाह दी कि भाजपा ने आज से जन आशीवार्द यात्रा शुरू की है। बेहतर होता कि पार्टी अपनी यात्रा को बाढ़ पीडित मदद यात्रा के रूप में निकालती। यह समय की मांग है। बसपा जब अपने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आदि करती है तो भाजपा को बाढ याद आ जाती है। यह सब इनका दोहरा चरित्र है। कोरोना काल के दौरान भाजपा जन आशीवार्द यात्रा में कोरोना नियमों का कितना पालन कर पाएगी,यह देखने की बात है। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नियमों की आड़ में बाधा पहुंचाने का सरकारी प्रयास रूका नहीं है बल्कि जारी है। इसकी उन्हे पूरी जानकारी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इन गतिविधियों से साफ हो जाता है कि भाजपा बसपा के सम्मेलनों से बौखलाई हुई है। यदि ए लोग घिनौनी राजनीति करते रहेंगे और दोहरा मापदंड अपनाएंगे तो इन्हे इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। बसपा समेत अन्य विपक्षी दलों को रोकने के लिए भाजपा सरकार तमाम हथकंडे अपना रही है ताकि इनकी कमियां सामने न आए। इसके लिए साम दाम दंड भेद के इस्मेताल से इन्हे कोई गुरेज नहीं है। इससे इनको राजनीतिक लाभ होने वाला नहीं है बल्कि और नुकसान होगा।
मायावती ने कहा कि भाजपा की बौखलाहट दशार्ती है कि इसका जनाधार खिसक रहा है। जमीन खिसक रही है। उन्होंने कार्यकतार्ओं को आगाह करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल आने वाले समय में भी और हथकंडों का इस्मेताल कर सकता है। बसपा कार्यकर्ता को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संगठन को मजबूत करना चाहिए। बसपा अपने मौजूदा कार्यक्रमों में कोरोना नियमों का पालन करे। मंगलवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनहित के मुद्दों खासकर तीन कृषि कानूनों के विरोध में आवाज उठाएगी। पार्टी के सदस्यों का प्रयास होगा कि किसानों की सहमति के लागू किए गए कृषि कानूनों को उत्तर प्रदेश में लागू न किया जा सके। इसके अलावा खराब कानून व्यवस्था, दलित उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न और बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी के मुद्दे पर सत्र के दौरान उठाए जाएंगे।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 Warm greetings and best wishes to the countrymen on Independence Day, Rakshabandhan and Janmashtami. स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (डा. अवनीश कुमार सिंह) पता मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कॉलेज के सामने, टी.डी. कॉलेज रोड हुसैनाबाद जौनपुर मो. नं. 8182838900, 7393080034 की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं PIZZA PARADISE STARTED FRESH & HYGIENIC PIZZA & BURGER HOME DELIVERY FOR YOU STARTING WAJIDPUR TIRAHA JAUNPUR Order Now 95191249797, 9670609796 की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं Everyone is getting upset due to inflation, how will it work? सन्तेश्वर महादेव के पुजारी का हुआ निधन सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के समाधगंज (कुरनी) बाजार स्थित नवनिर्मित सन्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पुजारी बाबा तुलसीदास (त्रिवेणी दास) का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से सन्त समाज व श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बाबा जी ने आश्रम के पास ही जनसहयोग से शिव मंदिर निर्माण करवाया था। उसमें मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो पाई थी। चार दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक हुआ था। नगर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। राहत होने पर डॉक्टर की सलाह पर उन्हें आश्रम लाया गया था। बुधवार की सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी और उनका प्राणान्त हो गया। इस घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में सन्त समाज व श्रद्धालु उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आश्रम पहुंच गये। आश्रम के पास ही शाम को विधि विधान से उन्हें समाधि दे दी गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, महात्मा के शिष्य जय बाबा, ग्राम प्रधान अजय सरोज, राजेश सिंह, मो. खालिद, पुरवा के प्रधान जय गुप्ता, मुन्ना सिंह, पप्पू यादव, बेचू सिंह आदि मौजूद रहे। हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन। सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent