प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी बृजेश मौर्या शुक्रवार की शाम करीब सवा 8 बजे सिरौली गांव से काम करके साइकिल से मोबाइल का टार्च जलाकर घर जा रहे थे। जैसे ही भगवानपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे पीछे से बाईक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर मोटोरोला का स्मार्ट फोन लेकर यादवनगर की तरफ भाग गए। पीड़ित व्यक्ति चिल्लाते हुए यादव नगर तक पीछा किया परन्तु उचक्कों का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने जमालापुर पुलिस चौकी में जाकर छीनैती का प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र को बदलवाकर गुमशुदगी का लिखवा दिये। शनिवार की सुबह जब पीड़ित थाने पर गया तो वहां भी तहरीर बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से उचक्कों पर कार्यवाही की मांग किया। यदि एक बार कार्यवाही हो जाएगी तो आगे से ऐसी घटना किसी के साथ नहीं होगी।





