स्कूल में नेत्रहीन छात्रा का मनाया गया जन्मदिन
तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के रूहट्टा में स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र में नेत्रहीन छात्रा आंशिका का जन्मदिन बड़े ही हर्ष उल्लाष के साथ मनाया गया। सभी दिव्यांग बच्चे कक्षा को गुब्बारों से सजाये, फिर उसने केक काटे।
सभी दिव्यांग छात्र/छात्राओं ने बड़े जोश और जोर से अंशिका को उसके जन्मदिन की बधाई दिये, फिर सभी दिव्यांग बच्चों को केक, टॉफी, मिठाई, समोसा इत्यादि वितरित किये गये। सभी दिव्यांग बच्चे खाद्य सामग्री पाकर बहुत खुश हुए दिव्यांग छात्रा आंशिका का जन्मदिन स्कूल में मनाया गया। इससे छात्रा बहुत खुश हुई। संस्था की सचिव किरन की तरफ से केक और उपहार स्वरूप कपड़े दिये गये। कार्यक्रम का पूरा प्रबंध विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, प्रियांशी नैंसी, मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी के प्रणेता प्रदीप मिश्रा, छात्रा के माता—पिता, सिद्दिका सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






