पंचायती ठाकुरद्वारा में “भए प्रगट कृपाला“ श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम की रही धूम

पंचायती ठाकुरद्वारा में “भए प्रगट कृपाला“ श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम की रही धूम

अब्दुल शाहिद
बहराइच। अयोध्या शोध संस्थान (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तथा जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच के सहयोग से बृहस्पतिवार को देर शाम श्री रामजानकी मन्दिर, पंचायती ठाकुरद्वारा कानूनगोपुरा दक्षिणी में श्री राम जन्मोत्सव “भए प्रगट कृपाला….’’ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रामचरित मानस पाठ बालकाण्ड (जन्म प्रसंग विशेष) भजन, कीर्तन, आरती, पारम्परिक सोहर, जन्म सम्बंधी अन्य संस्कार गीत एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन का भक्तिजनों ने भरपूर आनन्द लिया। श्री राम जानकी में मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम जिसमे शासन के द्वारा आयोजित रामायण बाल्य कांड पाठ जो शिवबंश महाराज के द्वारा महिलाओं के द्वारा सोहर गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या में भजन गायक जसवीर सिंह के द्वारा श्री राम चंद्र कृपालु भज मन, ठुमक चलत राम चंद्र, मेरे सरकार आए आए है प्रस्तुत किया है। शिवम कुमार व अजय शर्मा जी द्वारा भी भजन प्रस्तुत किया गया। विभा श्री गुप्ता की टीम के द्वारा एक सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

विहान बालिका विद्यालय प्रिंसिपल प्रिय प्रसाद एवं श्रद्धा पांडे के द्वारा बच्चो को प्रभु श्री राम, लक्ष्मण जी, सीता जी एवं हनुमान जी बना के झाकी के रूप प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संभ्रान्त एवं गणमान्यजन, समाजसेवी, उद्यमी, मीडिया प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला