जिला कारागार में मनाया गया भैया दूज पर्व
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। भैया दूज पर्व पर बुधवार को जिला कारागार प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुलाकात सुनिश्चित कराते हुए निरूद्ध बंदियों को उनके बहनों एवं भाईयों से नियमानुसार मुलाकात करायी गयी। कारागार में निरूद्ध बंदी भाईयों एवं बहनों से पॉच शिफ्टों में लगभग 750 बहनें व 11 भाई एवं उनके साथ 311 बच्चे मुलाकात के लिए कारागार आये। कारागार प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबन्धन सुनिश्चित कराया गया था। भैजा दूज का पर्व कारागार में निरूद्ध बंदी भाईयों एवं उनकी बहनों द्वारा अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भैया दूज का पवित्र पर्व मनाये जाने के लिए कारागार में निरूद्ध बंदियों को उनके बहनों/भाइयों से मुलाकात वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे के नेतृत्व में जेलर अनिल विश्वकर्मा, उप जेलर अभिलाषा, उप जेलर सौरभ सिंह यादव, उप जेलर विजय प्रसाद, उप जेलर अमर सिंह सहित कारागार के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।











