स्वस्थ जीवन के लिये बेहतर स्वास्थ्य और आंखों की रोशनी इंसान की जरूरत
नेत्र व महिला स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क जांच व दवाएं वितरित
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
रामेश्वर, वाराणसी। जीवन अमूल्य है। इसे स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए मनुष्य तरह-तरह के उपाय करता है। किन्हीं कारणों से बीमारी से ग्रसित होता कष्टमय जीवन जीने लगता है तो उसे मानवीय स्तर पर जांच और दवाओं की सेवाओं की जरूरत होती है। स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहतर स्वास्थ्य और आंखों की रोशनी इंसान की जरूरत है। उक्त बातें रामेश्वर में जमुना सेवा सदन हॉस्पिटल शिवपुर द्वारा आयोजित नेत्र रोग व महिला स्वास्थ्य जांच के दौरान विशेषज्ञ प्रमुख चिकित्सक डॉ0 आकाश टण्डन व डॉ0 वर्णिका अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में संयुक्त रूप से व्यक्त की।

डॉ0 टण्डन ने कहा कि नेत्र से दुनिया देखने, स्वजनों का प्यार मिलता है। वहीं महिलाओं की आम समस्याएं गोपनीय होती हैं। ऐसे में उनकी जांच व दवाएं नितांत जरूरी है। शिविर में लगभग 45 पुरुष व 55 महिलाओं का जांच कर उनको जमुना सेवा सदन अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाएं दी गईं।
शिविर में डॉ0 जीपी यादव, वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक, पूर्व प्रधान श्रीराम यादव, जगापट्टी प्रधान घनश्याम सिंह यादव, बीडीसी विशाल गुप्ता, डॉ0 राजेन्द्र यादव, डॉ0 सन्तोष, डॉ0 लक्ष्मी, प्रधान संघ जिला महामंत्री मधुवन यादव, प्रधान रसूलपुर कैलाश यादव, नागेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, लौटन पटेल, मनीष कुमार, बृजेश कुमार व क्षेत्रीय सम्मानित जन उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





