बॉलीवुड ऐक्टर राजपाल यादव की करोड़ों की प्रापर्टी बैंक ने किया सीज
तेजस टूडे ब्यूरो
धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। बॉलीवुड ऐक्टर मूल रूप से शाहजहाँपुर के थाना बंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं।उनकी एक प्रापर्टी सदर बाजार के सेठ एनक्लेव के पास है। यह प्रापर्टी राजपाल के पिता के नाम है। इस प्रापर्टी पर राजपाल ने लोन लिया था।
राजपाल ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई से भारी कर्ज लिया था। अपने पिता के नाम से जमीन और भवन को गारंटी के तौर पर बैंक में बंधक बनाया था। बैंक ने बेहद गोपनीय ढंग से राजपाल यादव के कर्ज से जुडी करोड़ों की प्रापर्टी को सीज कर दिया है। बैंक कर्मचारियों ने प्रापर्टी के गेट पर ताले डालकर उन्हें सील कर दिया है। वहाँ बैंक की प्रापर्टी का बैनर लगा दिया है। सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया की स्थानीय शाखा ने सम्पति को कुर्क करने की पुष्टि की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












