Homeमहोबा5.60 करोड़ की लागत से बनेगी बम्होरी बेलदारन सड़क

5.60 करोड़ की लागत से बनेगी बम्होरी बेलदारन सड़क

5.60 करोड़ की लागत से बनेगी बम्होरी बेलदारन सड़क

विधायक ने सड़क निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन
अनूप सिंह
महोबा। विगत कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ी बम्होरी बेलदारन की सड़क के दिन अब बहुरने वाले है। उक्त सड़क की मांग पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। चरखारी विधायक द्वारा बम्होरी बेलदारन सड़क का मेला ग्रांउड़ परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया। विधायक बृजभूषण राजपूत के प्रयास से 5 करोड़ 60 लाख की लागत से चरखारी से बम्होरी बेलदारन गांव तक 5 किमी सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा मेसर्स तोमर कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। जिसे 6 माह की कार्य अवधि के अंदर सड़क निर्माण पूर्ण करना है। चरखारी विधायक ने कहा है कि ऐतिहासिक गुमानबिहारी जू मंदिर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है जल्द ही स्वीकृति के पश्चात ऐतिहासिक गुमानबिहारी जू मंदिर के सुंदरीकरण के कार्य प्रारंभ करा दिये जायेंगे। अर्जुन बांध के सुंदरीकरण एवं बांध में वाटर एडवेंचर स्पोर्टस एवं सालट किले में सुंदरीकरण की कार्य योजना शासन को भेजी जा चुकी है। अकटौंहा में प्रस्तावित स्पोर्टस कालेज जल्द पास कराया जायेगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय सिंह, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, रोहित कटियार, अरविन्द्र गुप्ता, धीरज राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत, अजय तोमर, जेई मुन्नी लाल, जेई शफीउल्ला आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read