बाबू, कभी हम भी जमींदार थे पर अब नहीं बची भुईं बिसुवा

बाबू, कभी हम भी जमींदार थे पर अब नहीं बची भुईं बिसुवा

यमुना की कटान से बेघर हुए लोगों का दर्द सुनकर आंखें हुईं नम
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। बीते 45 वर्षों से यमुना नदी की कटान में बर्बाद होती खेती, घर व गृहस्थी के दर्द तले कोर्रा कनक गांव के सैकड़ों परिवार जीवन गुजार रहे हैं। समाधान न होने से अब यह समस्या नासूर बन चुकी है। कई ग्रामीण परिवार इसके साथ में जीवन चलाने की कला सीख चुके हैं। सैकड़ों किसान परिवार अभी भी न्याय और अपनी खोई हुई भूमि वापस पाने के इंतजार में अधिकारियों की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा संचालित एकात्म मानव दर्शन यमुना ग्राम दर्शन यात्रा का कोर्रा कनक घाट पर सोमवार को रात्रि प्रवास हुआ।

यात्रा में प्रमुख रूप से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित, राजा त्रिवेदी, प्रेमशंकर मिश्रा आदि के समक्ष ग्रामीणों ने बताया कि प्रति वर्ष बाढ़ के दौरान होने वाली कटान में अब तक सैकड़ों बीघा खेत बह चुके हैं। बांदा जनपद में उनकी खेती चली गई। नदी के दूसरे छोर पर कृषि योग्य भूमि पहुंचने से बांदा जिला प्रशासन उस पर अपना दावा करता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव व मजरों में रहने वाले लोग धीरे-धीरे करके कटान की वजह से भूमिहीन होते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह यात्रा प्रारंभ होने से पहले एक बार पुन: पीड़ित ग्रामीणों ने यात्रा सदस्यों को रोककर उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि यात्रा समाप्ति के उपरांत इस गंभीर विषय पर केंद्र और प्रदेश सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी से चर्चा होगी। कटान से बेघर व भूमिहीन हुए किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाई जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि कटान में खोई जमीन वापस पाने के लिए पूर्व में कई आंदोलन किए जा चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और तत्कालीन डीएम ने भी अपने स्तर से प्रयास किए थे। हालांकि किसानों को जमीन वापस नहीं मिल सकी। मुख्य वजह बताया कि बांदा जिले का प्रशासन जलधारा तक अपनी सीमा मानता है। एक बार पुन: यात्रा सदस्यों के माध्यम से किसानों को अपनी खोई हुई कृषि योग्य भूमि वापस मिलने की उम्मीद जगी है। आज यात्रा संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, प्रवक्ता प्रेम शंकर मिश्रा, गंगा समग्र के जिला संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा, सह संयोजक शेर सिंह, सीता राम पासवान, हिमांशु त्रिपाठी, आदि यमुना सेवकों का सिद्धनाथ आश्रम पहुंचे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुतीक्षण सिंह ने स्वागत किया सभी ने मां कालिंदी की आरती किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent